बाइक पर बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत, केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2022 10:23 AM

woman sitting on bike dies after falling on road case registered

रोहतक आने के लिए बस स्टैंड पर सवारी न मिलने के कारण महिला ने बाइक वाले से लिफ्ट मांग कर रोहतक आना चाहा तो रास्ते में बाइक सवार ने तेजगति से बाइक चलाई, जिसके चलते महिला सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से लगी चोट के कारण महिला की मौत हो गई

रोहतक : रोहतक आने के लिए बस स्टैंड पर सवारी न मिलने के कारण महिला ने बाइक वाले से लिफ्ट मांग कर रोहतक आना चाहा तो रास्ते में बाइक सवार ने तेजगति से बाइक चलाई, जिसके चलते महिला सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से लगी चोट के कारण महिला की मौत हो गई। महिला की बेटी निशा ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक गरनावठी निवासी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपनी मां के साथ रोहतक आने के लिए गांव के बस स्टैंड पर खड़ी हुई थी लेकिन काफी देर तक बस न आने के कारण हम दोनों ने अलग-अलग बाइक पर लिफ्ट मांग ली। जिसमें आगे वाली बाइक पर मेरी माता दर्शना चल रही थी, चालक बाइक को तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण मां  बाइक से सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से लगी चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने शव को पी.जी.आई. में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेटी निशा के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!