शादी का झांसा देकर रेप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Dec, 2025 11:24 PM

woman raped by friend on pretext of marriage

सुशांत लोक थाना एरिया में रहने वाली एक युवती के साथ उसके दोस्त ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके बाद कई बार उससे संबंध बनाए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक थाना एरिया में रहने वाली एक युवती के साथ उसके दोस्त ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके बाद कई बार उससे संबंध बनाए। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर उसक गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव देने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा  89, 69 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

 पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह सुशांत लोक थाना क्षेत्र में रहती है। जून माह में उसकी जान-पहचान पास में ही रहने वाले युवक से हुई थी। आरोपी ने उसके साथ रेप किया,उसके विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। कई बाद रेप करने के बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उन्हें गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया। अब शादी करने से मना कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!