दहेज की मांग को लेकर युवक ने पत्नि की रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Feb, 2023 09:52 PM

woman murdered for not fulfill dowry demand

शहर की सुभाष कालोनी में रहने वाले एक युवक द्वारा अपनी पत्नि की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

फिरोजपुरझिरका, (ब्यूरो): शहर की सुभाष कालोनी में रहने वाले एक युवक द्वारा अपनी पत्नि की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतका के शव का पुलिस ने जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर की सुभाष कालोनी में रहने वाले अशोक खान ने पुलिस चौकी सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है उसने अपनी बेटी रजीन की शादी रोहिन पुत्र रशीद निवासी सांगानेर, जयपुर के साथ दो वर्ष पूर्व की थी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

रोहिन के मां बाप की मौत होने की वजह से वह सुभाष कालोनी, फिरोजपुर झिरका में अपने सास एवं ससुर के साथ ही रह रहा था। अशोक खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही रोहिन उसकी बेटी से दहेज की मांग करने लगा और उसे प्रताडि़त करता रहा। कई बार उसको मना भी किया। आरोप है कि उसके दामाद रोहिन ने उसकी बेटी रजीन की एक फरवरी बुधवार की रात्रि को रस्सी से गला दबाकर निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस को इसकी सूचना दो फरवरी वीरवार सुबह 11 बजे मिली। पुलिस चौकी सिटी प्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी।

 

वर्जन-

‘‘पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अशोक खान की शिकायत पर पुलिस ने उसके दामाद रोहिन खान सुभाष कालोनी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को शीघ्र दबोचा जाएगा।’’ - सुनील कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी सिटी, फिरोजपुर झिरका।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!