स्नैपचैट पर दोस्ती कर एयरपोर्ट पर फंसने की बात कहकर युवती से 58 हजार ठगे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Nov, 2025 07:41 PM

woman cheated by snapchat friend

सोहना के गांव की रहने वाली एक युवती से स्नैपचेट पर दोस्ती कर युवक से बात करना भारी पड़ गया। युवक ने अपने आपको लंदन में सैटल बताया और मिलने की बात कही।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना के गांव की रहने वाली एक युवती से स्नैपचेट पर दोस्ती कर युवक से बात करना भारी पड़ गया। युवक ने अपने आपको लंदन में सैटल बताया और मिलने की बात कही। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को युवती के पास उसने फ्लाइट की टिकट भेजी और 24 नवंबर को युवती के पास कॉल आया कि उसके दोस्त केंड्रिक के पास बहुत ज्यादा अमाउंट है, जो भारत में अलाउड नहीं है। इस पर युवती से रिलीज कराने के लिए 58 हजार रुपए मांगे। युवती ने यह बात सच मान कर दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 58 हजार रुपए भेज दिए, लेकिन उसके बाद कॉल नहीं आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। युवती ने साइबर थाना साउथ में इस संबंध में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!