रोहतक में बेहरहमी के साथ महिला की हत्या, नहर किनारे मिला शव...30 साल बताई जा रही उम्र

Edited By Isha, Updated: 25 Nov, 2025 09:00 AM

woman brutally murdered in rohtak

रोहतक में झज्जर रोड पर जेएलएन नहर किनारे एक महिला की रविवार देर रात माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को मौके पर छोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोग सैर पर निकले तो खून

रोहतक: रोहतक में झज्जर रोड पर जेएलएन नहर किनारे एक महिला की रविवार देर रात माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को मौके पर छोड़कर भाग गए। सोमवार सुबह स्थानीय लोग सैर पर निकले तो खून से लथपथ शव नहर किनारे मिला। सूचना पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस को नहर किनारे से एक भरा और एक खली कारतूस मिला, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। आसपास के जिलों में सूचना भेजी गई है। पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!