रोहतक में दरिंदगी की हदें पार...युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पेट पर ताबड़तोड़ वार कर निकालीं आंतड़ियां बाहर

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2026 11:03 AM

in rohtak the youth was brutally killed

हरियाणा के रोहतक से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां आज यानी बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए शख्स को बेहद बेरहमी से मौत दी। वहां मौजूद...

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां आज यानी बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए शख्स को बेहद बेरहमी से मौत दी। वहां मौजूद लोगों की शव की हालत को देखकर चीखें निकल गई। 

बताया जा रहा है कि शव अनाज मंडी के पीछे पड़ा मिला। शखस के तेजधार हथियार से गले और पेट पर बुरी तरह से वार किए गए थे। इतनी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा गया कि पेट की सारी आंतड़ियां बाहर निकाली हुई थी। आस-पास के मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि अभी मृतक शख्स की पहचान न हो सकी। फिलहाल पुलिस वारदात की गहराई से छानबीन में जुट गई है। इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!