'बात जब पिता-पुत्र की रह जाए तो पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ता है', श्रुति चौधरी का कांग्रेस पर निशाना

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Dec, 2024 05:24 PM

when the matter remains between father and son the party has bear

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर चुटकी लेते हुई नजर आई। श्रुति चौधरी ने कहा कांग्रेस पार्टी में केवल पिता-पुत्र की बात रह गई। जिसका परिणाम आज कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है।

करनाल : कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर चुटकी लेते हुई नजर आई। श्रुति चौधरी ने कहा कांग्रेस पार्टी में केवल पिता-पुत्र की बात रह गई। जिसका परिणाम आज कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है।

मंत्री श्रुति चौधरी 9 दिसंबर को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर कार्यकर्ताओं की बैठक बीजेपी कार्यालय पहुंची थी।यहां मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष पर कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी हंसते हुए हंसते नजर आई। उन्होंने कहा कांग्रेस अगर ठीक रास्ते पर चलती तो इतने लोग कांग्रेस को क्यों छोड़ते, खास तौर पर वह लोग जिन्होंने अपना जीवन कांग्रेस पार्टी को दिया हो। आज के दिन कांग्रेस ने खुद को ही कटघरे में खड़ा किया हुआ है, क्योंकि कांग्रेस सही समय पर कोई भी फैसला नहीं ले पाती है। कांग्रेस आपस में उलझी रहती है, लोगों के काम से बहुत दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस में केवल पिता पुत्र की बात रह गई है। जब इस प्रकार की बात आ जाती है तो पार्टी को उसका कामयाजा भुगतना पड़ता है।
 
किसानों के दिल्ली कूच करने के आह्वान पर श्रुति चौधरी ने कहा किसान हमारे प्रदेश के रीड़ की हड्डी हैं। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश जहां 24 फसलों पर प्रदेश सरकार MSP पर खरीदती है। सरकार किसानों के एक-एक दानें को खरीदने को प्रतिबध है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!