हरियाणा में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विशेषज्ञ ने बताया- इन 4 दिनों में प्रदेश में होगी भारी बारिश

Edited By Isha, Updated: 05 Jul, 2025 10:39 AM

western disturbance will be active in haryana today

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके असर से मानसून टर्फ हरियाणा की तरफ खिसकने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी

हिसार: उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इसके असर से मानसून टर्फ हरियाणा की तरफ खिसकने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। भारतीय मौसम विभाग ने 6 व 7 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 5 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून टर्फ लाइन हरियाणा पर आने की संभावना बन रही है, जो फिलहाल राजस्थान पर है। इसके बाद बाद धीरे-धीरे आने वाले दिनों में 6 से 10 जुलाई के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान 6, 7 व 8 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की भी संभावना बन रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!