Weather News: आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश होने के आसार..जानिए मौसम का हाल

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2025 07:57 AM

weather will change from today in haryana

प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। 3 दिनों तक उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। 20 सितंबर के बाद

डेस्क: प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। 3 दिनों तक उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। 20 सितंबर के बाद किसी भी समय मानसून विदाई ले सकता है। प्रदेश में 28 जून को प्रवेश होने से अब तक 565.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 407.9 मिलीमीटर से 39 प्रतिशत ज्यादा है।   |

राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना से 17 से 19 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों (अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 
वहीं, बाढ़ और बारिश से खरीफ फसलों को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके तहत 6,310 गांवों के करीब 4.97 लाख किसानों ने 29.07 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना पोर्टल पर दी है।

किसानों को 15 सितंबर तक पोर्टल पर फसल खराब होने की सूचना देने के लिए कहा गया था। अब तक 1.31 लाख एकड़ में फसलों की गिरदावरी पटवारियों द्वारा की जा चुकी है। अब फिर से इस कार्य में 16 सितंबर से तेजी आएगी, क्योंकि पोर्टल पर किसानों द्वारा दी गई जानकारी की जांच होगी। इसके बाद ही पटवारी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को देंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!