हरियाणा में मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में हुई भारी बारिश, जानें आगे का Weather...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Oct, 2025 09:50 PM

weather takes a turn in haryana heavy rains occur in these areas

हरियाणा में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया।

हिसार : हरियाणा में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर बाद हिसार जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार के धान्सू और हांसी गांवों में तेज बरसात हुई। प्रदेश में पिछली बारिश दो दिन पहले हुई थी, जबकि इससे पहले 11 सितंबर को बरसात के बाद 24 सितंबर को मानसून की विदाई हो चुकी थी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण हरियाणा का मौसम प्रभावित हुआ है। बुधवार को झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छाने से रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 अक्टूबर तक केवल 6 से 8 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 3 अक्टूबर को राज्य के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम में हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!