हरियाणा में नए साल से बदलेगा मौसम... इस दिन बारिश के आसार, IMD ने शीतलहर को लेकर जारी किया Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Dec, 2025 04:18 PM

weather in haryana will change from the new year with chances of rain

हरियाणा के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इन दिनों लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मौसम बदलने लगा है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इन दिनों लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मौसम बदलने लगा है। 30 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हो सकती है। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा में शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से शुक्रवार को हल्की बादलवाही और कोहरा छाया रहा। इस दौरान नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं 30 दिसंबर को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई जा रही है, जिसके प्रभाव से सूबे के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे नए साल में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!