हरियाणा में फिर बदला मौसम, आज छाएंगे बादल...जानें Weather की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2025 09:50 AM

weather changed again in haryana

हरियाणा में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। सूबे में आज कई जिलों में बादल छाएंगे।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। सूबे में आज कई जिलों में बादल छाएंगे। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि बीते दिन 21 मार्च को पलवल सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में फरीदाबाद में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरा। 

वहीं मौसम में हो रहे बदलावों को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी। लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!