विश्वामित्र लगातार दूसरी बार बने रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान, शमशेर यादव को 209 वोट से हराया

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Feb, 2025 07:53 PM

vishwamitra became president of rewari bar association for second time

हरियाणा के रेवाड़ी में बार एसोसिएशन चुनाव में विश्वामित्र ने शमशेर यादव को 209 वोट से हराया। उप्रपधान में सुमन ने विजय यादव को 41 वोट से हराया। सचिव में मनोज कुमार ने रमेश को 294 वोटों से हराया। सहसचिव में मोनू ने सपना को 320 वोट से हराया व...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के रेवाड़ी में बार एसोसिएशन चुनाव में विश्वामित्र ने शमशेर यादव को 209 वोट से हराया। उप्रपधान में सुमन ने विजय यादव को 41 वोट से हराया। सचिव में मनोज कुमार ने रमेश को 294 वोटों से हराया। सहसचिव में मोनू ने सपना को 320 वोट से हराया व कोषाध्यक्ष में चिराग ने राहित को 264 वोटों से हराया।

चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए छह चुनाव अधिकारी अश्विनी तिवारी, सतीश डागर, शमशेर सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह, चंदन सिंह यादव, नरेश कुमार यादव जिम्मा संभाल रहे थे। 1876 में से 1648 वकीलों ने मत का प्रयोग किया। प्रधान पद पर विश्वामित्र, उपप्रधान पद पर सुमन सिंह, महासचिव पद पर मनोज कुमार, सहसचिव पद पर मोनू कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर चिराग शर्मा ने जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदियों को हराया।

बार चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। डीजे की धुनों व ढोल की थाप पर वकील थिरकते हुए नजर आए। प्रधान चुने गए विश्वामित्र को फूल मालाओं से लाद दिया गया। विश्वामित्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि हर वकील को बार में बैठने का स्थान उपलब्ध करवाया जाए।

चुनाव अधिकारियों के द्वारा सभी वकीलों को मैसेज भेजा गया था। बिना आईकार्ड के किसी भी वकील को मतदान नहीं करने दिया गया। वहीं अगर कोई बार हाल में समर्थक प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही थी। वहीं चुनाव एजेंट भी सुबह सात बजे बार हॉल में मौजूद रहें और मॉक पोल से मतदान की शुरुआत की गई।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!