उदयपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग लेकर सड़कों पर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता

Edited By Vivek Rai, Updated: 29 Jun, 2022 07:34 PM

vishwa hindu parishad and bajrang dal protest against udaipur murder

पूरे देश भर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान सरकार पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं। सोनीपत में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक रोष प्रदर्शन करते हुए इस घटना पर गुस्सा दिखाया।

सोनीपत(सन्नी): बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या करने के मामले में देशभर में गुस्से का माहौल है। पूरे देश भर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान सरकार पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं। सोनीपत में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक रोष प्रदर्शन करते हुए इस घटना पर गुस्सा दिखाया। प्रदर्शन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने की और राजस्थान सरकार की बर्खास्तगी व दोनों आरोपियों को सजा-ए-मौत देने की मांग की है।

उदयपुर में राष्ट्रपति शासन लगानेे और हत्यारों को मौत की सजा देने की उठाई मांग

उदयपुर हत्याकांड के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोनीपत के बस स्टैंड से लेकर सुभाष चौक तक प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। बीजेपी नेता राजीव जैन व विश्व हिंदू परिषद के जिला इकाई के प्रधान आदित्य रोहिल्ला ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है और हिंदुओं का दमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ जिन हत्यारों ने कन्हैया लाल हत्याकांड को अंजाम दिया है, उन्हें सरकार फांसी की सजा सुनाए और कन्हैयालाल को न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि अब इस पूरे मामले की जांच देश की कई एजेंसियां कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस हत्याकांड में एक गिरोह काम कर रहा है, जिस का पर्दाफाश जल्द ही कर दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!