परिजनों को सौंपा गया विकास का शव, अशोक तंवर व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद

Edited By Shivam, Updated: 28 Jun, 2019 04:49 PM

vikas chaudhary murder case dead body handed over to family

फरीदाबाद के विकास चौधरी हत्याकांड की आग लगभग शांत होती दिखाई दे रही है।  पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने यहां विकास चौधरी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है, कुछ ही देर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर समेत कई...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के विकास चौधरी हत्याकांड की आग लगभग शांत होती दिखाई दे रही है।  पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने यहां विकास चौधरी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है, कुछ ही देर बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर समेत कई कार्यकर्ता विकास चौधरी के शव के साथ अस्पताल से निकले। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि वीरवार को सरकार से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव लेने से मना कर दिया था। लेकिन आज सुबह जब परिजनों ने शव की मांग की तो अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने विकास का शव देने से मना कर दिया। जिसके बाद से कांग्रेसियों में काफी रोष देखने को मिला और सड़क पर उतरे कार्यकर्ता प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए, इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने विकास चौधरी का शव परिजनों को सौंपने में देरी इसलिए की कि क्योंकि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद में ही मौजूद हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि शव को लेकर परिजन सीएम मनोहर के काफिले के आगे आ सकते हैं, जिससे सीएम मनोहर की सुरक्षा बाधित हो सकती थी। बता दें कि आज के दिन सीएम मनोहर लाल की सुरक्षा आम दिनों से दो गुना ज्यादा बढ़ा दी गई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!