लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विहिप ने किया थाने का घेराव, 8 दिन बाद युवती बरामद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 12 Jan, 2023 05:07 PM

विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवती के परिजनों संग मिलकर थाने का घेराव किया।
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवती के परिजनों संग मिलकर थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने आश्वासन देकर 8 दिन बाद युवती को बरामद कर लिया। उसके बयानों के आधार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि यमुनानगर के मुकारबपुर गांव से 4 जनवरी को एक 23 वर्षीय युवती लापता हुई थी। इस मामले को लव जिहाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा था और विशेष समुदाय के पड़ोसी शख्स पर युवती को भगा ले जाने के आरोप लगे थे। जिसकी वजह से विश्व हिंदू परिषद और समाज के लोगों ने पुलिस को दो बार चेतावनी दी थी,लेकिन कार्रवाई में लापरवाही होने के चलते आज हिंदू संगठन और समाज के लोग इकट्ठा होकर छछरौली पुलिस थाना पहुंचे। जैसे ही उन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो डीएसपी नरेंद्र खटाना ने उनके बीच आकर उन्हें जानकारी दी कि उनकी बेटी को बरामद कर लिया गया है।
वहीं मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद ने बताया कि वह पुलिस के कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने बेटी को बरामद करने पर पुलिस का धन्यवाद किया। आगे देखने वाली बात होगी पुलिस इस मामला का कब तक पर्दाफाश करती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

मधुबन थाने में आग लगने से खड़ी गाड़ियां जलकर हुई खाक, शार्ट सर्किट होने के कारण हुआ हादसा

Kurukshetra: पार्टनर की मौत का गम नहीं सह पाई 22 साल की युवती, 7 दिन बाद प्रेमिका ने भी चुना मौत का...

MGF मॉल के गेट पर हवाई फायर करने के मामले में आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद

पानीपत का महेंद्र चावला ब्लैकमेलिंग-वसूली केस, कुल 44 लाख कैश हुआ बरामद, आरोपी को भेजा जेल.. भतीजा...

ओमप्रकाश धनखड़ का विपक्ष पर हमला, नारी वंदन बिल रोकने का लगाया आरोप

करनाल में देर रात 2 बदमाशों का एनकाउंटर, दोनों की टांग में गोली लगी, विदेशी हथियार सहित 100 गोलियां...

दुष्यंत चौटाला के काफिले के आगे गाड़ी लगाने का मामला, झज्जर जिलाध्यक्ष ने BJP सरकार पर लगाए आरोप

पलवल में लाखों की सोना व नगदी ब्लाइंड लूट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपी दबोचे; 17 लाख रुपए...

अपर्णा आश्रम की जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर आरोपी

जन्मदिन मनाने ले गए, मौत के घाट उतार दिया, गौरव हत्याकांड के आरोपी 13 दिन बाद भी फरार