Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Feb, 2026 09:37 PM

बुलेट पटाखा बाइक चलाकर सड़कों पर आतंक का माहौल पैदा करने वाले 80 बुलेट पटाखा बाइकर्स पुलिस के हत्थे चढ़े। एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पुलिस ने इन बाइकर्स के आठ लाख रुपये के चालान काटे।
गुड़गांव, (ब्यूरो): बुलेट पटाखा बाइक चलाकर सड़कों पर आतंक का माहौल पैदा करने वाले 80 बुलेट पटाखा बाइकर्स पुलिस के हत्थे चढ़े। एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पुलिस ने इन बाइकर्स के आठ लाख रुपये के चालान काटे। साथ ही भविष्य में बुलेट बाइक पर पटाखा साइलेंसर न लगवाने की हिदायत दी गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर नॉन फंक्शनल का प्रयोग करके ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा इनके लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत एक महीने तक बुलेट पटाखा बाइक के करीब आठ लाख रुपये के 80 चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता एएसआई विकास वर्मा ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसो को रोकना है।
कुछ दुपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिल्स में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत/विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, रेड लाईट होने पर अपना वाहन स्टॉप लाइन से पहले रोकें।