ऑटो चालक ने महिला सवारी से की लूट, ऐसे किया पुलिस ने काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Mar, 2026 10:26 PM

woman passenger looted by auto driver

सेक्टर- 17/18 थाना पुलिस ने महिला सवारी से लूटपाट करने के मामले में आरोपी ऑटो चालक को सेक्टर-50 से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से लूटा हुआ सामान व वारदात में प्रयोग एक ऑटो बरामद किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर- 17/18 थाना पुलिस ने महिला सवारी से लूटपाट करने के मामले में आरोपी ऑटो चालक को सेक्टर-50 से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से लूटा हुआ सामान व वारदात में प्रयोग एक ऑटो बरामद किया है।

 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, पुलिस को एक महिला ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि 30/31 मार्च की रात करी ढ़ाई बजे वह इफको चौक से सेक्टर-38, गुरुग्राम जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी। रास्ते में ऑटो चालक ने उसका मुंह दबाकर इसकी ज्वेलरी, हाथ की घड़ी, ब्रेसलेट व अन्य सामान छीन लिया और उसे ऑटो से धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

 

मामले में सेक्टर- 17/18 थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों के दरमियान आरोपी ऑटो चालक को सेक्टर-50 से काबू कर लिया। जिसकी पहचान पश्चिमी बंगाल के मालदा निवासी ताजिर (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से लूटा हुआ सामान व वारदात में प्रयोग एक ऑटो बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को अकेली देखकर लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!