ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर 1913 वाहन चालकों के चालान, सात वाहन इंपाउंड, तीन पर केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Apr, 2026 09:36 PM

1913 challan imposed and 7 vehicle impound in drink and drive

ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 1913 वाहन चालकों के चालान करते हुए सात वाहनों को इंपाउंड किया है। वहीं तीन केस दर्ज किए गए। पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा व डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर राजेश मोहन के निर्देशानुसार एसीपी ट्रैफिक हेडक्वार्टर/ हाईवे...

गुड़गांव, (ब्यूरो): ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 1913 वाहन चालकों के चालान करते हुए सात वाहनों को इंपाउंड किया है। वहीं तीन केस दर्ज किए गए। पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा व डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर राजेश मोहन के निर्देशानुसार एसीपी ट्रैफिक हेडक्वार्टर/ हाईवे सत्यपाल यादव की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस ने मार्च माह के दरमियान यह कार्रवाई की। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर राजेश मोहन द्वारा ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करके उनको चिन्हित स्थानों पर विशेष आदेश/निर्देश देकर तैनात किया गया। विशेष अभियान के तहत 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक पुलिस टीमों ने नाका लगाकर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए 1913 वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान किए गए। वहीं सात वाहनों को इंपाउंड किया गया और तीन केस दर्ज किए गए। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों का चालान के दौरान लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जाता है। इस तीन महीने की अवधि के दौरान वो चालक किसी भी वाहन को नहीं चला सकता।

 

डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर राजेश मोहन ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस, गुरुग्राम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसना तथा ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित कराते हुए ट्रैफिक का संचालन व्यवस्थित तथा सुरक्षित करना है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!