Manisha Murder Case: मनीषा मौत मामले में बड़ी अपडेट, 1 मार्च को होगी 8 गांवों की पंचायत...

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Feb, 2026 11:16 AM

big in manisha s death case panchayat of 8 villages to be held on march

जिले के गांव ढाणी लक्षमण निवासी 19 साल की युवती मनीषा की मौत मामले की जांच नहीं होने पर अब एक मार्च को गांव ढाणी लक्ष्मण में 8 गांवों की पंचायत की जाएगी।

ढिगावा : जिले के गांव ढाणी लक्षमण निवासी 19 साल की युवती मनीषा की मौत मामले की जांच नहीं होने पर अब एक मार्च को गांव ढाणी लक्ष्मण में 8 गांवों की पंचायत की जाएगी। इस पंचायत की अध्यक्षता कन्नी प्रधान सतबीर सिंह करेंगे। इसको लेकर रविवार को सर्व समाज न्याय समिति के सदस्य बुढेड़ा कन्नी प्रधान सतबीर सिंह बुढेड़ा के उनके निवास स्थान पर बैठक कर मनीषा मौत मामले को लेकर चर्चा की।

इसको लेकर हुई बैठक में सीबीआई जांच कमेटी को सरकार द्वारा दिए गए निर्धारित समयावधि के बीत जाने के बाद भी मनीषा की मौत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक ना हो पाने के कारण बुढेड़ा कन्नी के 8 गांवों के लोगों ने 5 फरवरी को लोहारू के एस.डी.एम. मनोज दलाल से मिलकर मनीषा मामले बारे सी.एम. नायब सैनी से मुलाकात बारे समय लेने का ज्ञापन सौंपा था। मगर एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर समिति ने 16 फरवरी को लोहारू के एस.डी.एम. मनोज दलाल से मुलाकात की।

27 फरवरी तक हरियाणा सरकार द्वारा कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर 28 फरवरी को बुढेड़ा कन्नी की पंचायत का अल्टीमेटम दिया। मगर रविवार को बुढेड़ा कन्नी के प्रधान सतबीर सिंह से बैठक कर फैसला लिया गया कि यदि सरकार ने मनीषा की मौत मामले की सी. बी. आई. जांच कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने का मुलाकात का समय नहीं दिया जाता है तो एक मार्च रविवार को बुढेड़ा कन्नी के 8 गांवों की पंचायत गांव ढाणी लक्ष्मण में कन्नी प्रधान सतबीर सिंह की अध्यक्षता में होगी जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग भाग लेंगे और पंचायत अग्रिम निर्णय लेने पर बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!