कैथल में इंसानियत शर्मसार ! 7-8 महीने का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने जांच की शुरु

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Feb, 2026 08:42 PM

humanity shamed in kaithal the discovery of a 7 8 month old fetus has caused a

कैथल जिले के गांव दुबल में करीब 7-8 महीने का एक लड़की का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले के गांव दुबल में करीब 7-8 महीने का एक लड़की का भ्रूण तालाब में पाया गया। वह कई दिनों से पानी में पड़ा होने के कारण फूला हुआ था। गांव के लोगों ने जैसे ही भ्रूण को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कलायत पुंलिस थाना को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इसे तालाब में किसने फेंका है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही भ्रूण को फेंकने वाली महिला को पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी है। 

कलायत थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास रात को करीब 10 बजे सूचना आई थी कि गांव दुबल के एक तालाब में भ्रूण पड़ा हुआ है, उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां से भ्रूण को जब बाहर निकाला गया, तो वह पानी के कारण फूला हुआ था। उन्होंने बताया कि आज भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। भ्रूण की उम्र लगभग 7-8 महीने है और ये लड़की का भ्रूण है जिसके गले मे रस्सी जैसा कुछ बंधा हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!