वंश आईएएस और आईपीएस परीक्षा की तैयारी कर देश के उच्चतम पद पर बैठकर देश की सेवा करें: चंद्रमोहन

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2026 06:46 PM

vansh should prepare for ias and ips exams and serve the country

पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक के गांव रिहौड़ के होनहार छात्र वंशु शर्मा ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1) में 99.07 एनटीए स्कोर हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशु ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के अपने

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक के गांव रिहौड़ के होनहार छात्र वंशु शर्मा ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1) में 99.07 एनटीए स्कोर हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशु ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर प्राप्त की है। वंशु की इसी उपलब्धि के मध्य नजर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकूला विधायक चंद्रमोहन ने वंशु शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकूला विधायक चंद्रमोहन ने वंशु शर्मा से कहा कि वह विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर और आईएएस और आईपीएस जैसी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर देश के उच्चतम पद पर विराजमान होकर देश की सेवा करें। इस अवसर पर वंशु शर्मा के पिता मोहित शर्मा और चंद्रमोहन के साथ रविंद्र शर्मा, देवेंदर शर्मा, गुरजीत पंच, मिंकु शर्मा नवीन गोयल भी थे। 

उधर शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने भी वंशु शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट के साथ रविंद्र, बिशन सिंह, वंशु के पिता मोहित शर्मा एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि  जारी परिणाम के अनुसार वंशु को फिजिक्स में 98.29, केमिस्ट्री में 96.47 और गणित में 99.41 एनटीए स्कोर प्राप्त हुआ है। कुल मिलाकर उनका स्कोर 99.07 रहा, जो उनकी लगन और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है। वंशु शर्मा ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के हासिल की है।

  
शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि वंशु शर्मा  की सफलता पर केवल गांव रिहोड़ ही नहीं बल्कि पूरे जिला पंचकूला और हरियाणा प्रदेश को भी गर्व है। विजय बंसल ने क्षेत्र के सभी नौजवानों को वंशु शर्मा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा वंशु शर्मा की तरह ही महान उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और गांव, जिला और देश का नाम रोशन करें। वंशु शर्मा ने विजय बंसल को बताया कि उनकी इच्छा है कि मै इंजीनियरिंग कर सेना में भर्ती होकर तकनीकी रूप से सेना और देश की सेवा करूं।


 विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि वंशु ने साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से और बिना किसी कोचिंग के किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।  पंचकूला विधायक चंद्रमोहन द्वारा वंशु शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने और विजय बंसल एडवोकेट द्वारा वंशु को शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित करने पर वंशु के पिता मोहित शर्मा ने उनका धन्यवाद भी किया।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!