बदमाशों के हौंसले बुलंद, अलग-अलग स्थानों पर दो को गोली मारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2025 05:20 PM

two injured in miscreants fire in various location in gurgaon

बदमाशों के हौसले दिनों - दिन बुलंद हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि गुड़गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी और फरार हो गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बदमाशों के हौसले दिनों - दिन बुलंद हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि गुड़गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी और फरार हो गए। हालांकि गोली मारने की क्या वजह रही है इस बारे में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। दोनाें घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पहला मामला आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र का है। देर रात करीब 12 बजे तस्लीम अहमद एमटीएफ कंपनी में ट्रेलर लेकर आया था। यहां ट्रेलर को खड़ा करके खोह गांव की तरफ पैदल जा रहा था। जब वह जेएनएस कंपनी पावर हाउस के पास पहुंचा तो पीछे से आए बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली तस्लीम अहमद के कूल्हे पर जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने तस्लीम को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। आईएमटी थाना प्रभारी की मानें तो गोली क्यों मारी गई और वारदात को अंजाम किसने दिया था इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

 

वहीं, दूसरा मामला सोहना सिटी थाना क्षेत्र का है। उमेद सिंह ने चुंगी नंबर 1 के पास परचून की दुकान कर रखी है। कल रात को करीब पौने 12 बजे वह अपनी दुकान पर था। इस दौरान एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए जिन्होंने उमेद पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली उमेद के घुटने पर लगी है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे ईआरवी पुलिसकर्मी, सोहना सिटी थाना प्रभारी सहित एएसआई साहून मौके पर पहुंचे जहां पुलिस ने रिवाल्वर का खोल बरामद कर लिया। वहीं, उमेद सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने चुपी साध ली है। पुलिस वारदात के बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!