डिवाईडर पर चढक़र पेड़ से टकराई होंडा सिटी, दो छात्रों की मौत, तीन घायल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Sep, 2024 08:06 PM

two dead and three injured in car collapse with tree in gurgaon

सेक्टर-40 एरिया में होंडा सिटी अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढऩे के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को...

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-40 एरिया में होंडा सिटी अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढऩे के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


दरअसल, साउथ सिटी में रहने वाली 22 वर्षीया छात्रा हिमांशी अनेजा शनिवार की रात को अपने दोस्त ईशान, भव्या माथुर, वाणी रसवंत, आभा मेहरा के साथ होंडा सिटी कार से सेक्टर-70 की एक सोसाइटी में दोस्त गौरांश के घर गए थे। गौरांश अपनी पढ़ाई के लिए यूके जा रहा था। इसलिए सभी दोस्त उससे मिलने के लिए गए थे। रविवार की सुबह जल्दी सभी दोस्त होंडा सिटी में सवार होकर वापिस अपने घरों की ओर आ रहे थे।

 

गाड़ी को ईशान चला रहा था और हिमांशी उसके साथ आगे वाली सीट पर थी। जबकि पीछे वाली सीट पर भव्या, वाणी और आभा बैठी थी। सुबह करीब 5.50 बजे उनकी गाड़ी सेक्टर 31-40 की रेड लाइट के निकट पहुंची तो सामने से एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दी। जिस पर ईशान ने गाडी को बाई तरफ सर्विस लेन पर मोडा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढऩे के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को राहगीरों ने फोर्टिज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ईशान और भव्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि हिमांशी, वाणी और आभा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!