मंदिर में गहने दान करने का दिया झांसा, ज्वैलर्स से 93 हजार के आभूषण लेकर मिनटों में ऐसे हुए गायब; हैरान कर देगी वारदात

Edited By Harman, Updated: 04 May, 2026 11:14 AM

two cunning crooks flee with jewelry worth 93 000 from jeweler in panipat

पानीपत जिले से ठगी की एक घटना सामने आई है। यहां दो लोगों ने बड़ी चालाकी के साथ ज्वैलर्स की दुकान से करीब 93 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने ठग लिए। वहीं इस ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने मंदिर के पंडित को झांसे में लिया।

पानीपत : पानीपत जिले से ठगी की एक घटना सामने आई है। यहां दो लोगों ने बड़ी चालाकी के साथ ज्वैलर्स की दुकान से करीब 93 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने ठग लिए। वहीं इस ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने मंदिर के पंडित को झांसे में लिया।  

बताया जा रहा है कि कृष्णपुरा इलाके में ‘विजय ज्वैलर्स’ के नाम की दुकान में ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह ही दोनों आरोपी मंदिर आए थे और खुद को सरकारी नौकरी लगने की बात कहकर 11 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने दान करने बात कही। जिसके बाद वह मंदिर के पंडित की पत्नी ओमवती के साथ दोनों सुनार की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर युवक ने करीब 3.5 ग्राम का सोने का लॉकेट और लगभग 155 ग्राम की चांदी की पायल खरीदी। गहनों की कुल कीमत करीब 93 हजार रुपये बनी। पंडित को गहने दिखाने के बाद दोनों वहां से निकल पड़े। गहने लेकर दोनों पहले मंदिर पहुंचे और पंडित को दिखाए। इसके बाद अपनी मां को दिखाने का बहाना बनाकर बाइक से फरार हो गए।

कुछ समय बाद पंडित की पत्नी ओमवती दुकानदार से पूछने आई कि वे दोनों गहने लेकर पैसे दे गए। तब दुकानदार ने बताया कि वे दोनों गहने लेकर चले गए और दोबारा नहीं लौटे। तब उनकी ठगी का मामला सामने आया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सुनार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!