सोनीपत में काेरोना वायरस के 2 नए मामले आए सामने, हरियाणा पुलिस का जवान भी संक्रमित

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Apr, 2020 01:20 PM

two corona positive cases came in sonipat

हरियाणा के साेनीपत जिला में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां आज 2 और पाॅजिटिव केस सामने आए। इसमें हरियाणा पुलिस का जवान भी शामिल है। जवान गुड़ मंडी में करोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आया था।

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा के साेनीपत जिला में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे रोक पाना स्वास्थ विभाग के लिए बड़ी चुनाैती साबित हो रहा है। जिला में आज हरिायाणा पुलिस जवान सहित दो नए मामले सामने आए। जिसके बाद संख्या संक्रमित मरीजाें की संख्या 22 हाे गई है।

पिछले एक सप्ताह से सोनीपत में हर रोज कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आज हरियाणा पुलिस का जवान काेरोना पॉजिटिव मिला, ये जवान गुड़ मंडी में काेरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आया था। स्वास्थ विभाग ने पुलिस लाइन में जवान के संपर्क में आए अन्य जवान और आस-पास के परिवारों को क्वारंटान किया है। काेराेना संक्रमित जवान ककरोई पुलिस नाके पर तैनात था। 

वहीं दूसरे मामले में खुबडू गांव में 38 साल का शख्स काेरोना पॉजिटिव पाया गया। ये शख्स दो दिन पहले काेरोना पॉजिटिव हुए दिल्ली पुलिस के जवान के संपर्क में आया था। संक्रमित मरीजाें की संख्या बढ़ने से स्वास्थ विभाग की चिंताए लगातार बढ़ती जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!