Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2026 07:32 PM

सोनीपत जिले के गांव भटगांव से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। देर रात कुछ युवकों ने मकान के बाहर पांच राउंड फायरिंग की। घटना मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें फायरिंग के बाद तीन युवक मौके से जाते हुए दिखाई...
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के गांव भटगांव से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। देर रात कुछ युवकों ने मकान के बाहर पांच राउंड फायरिंग की। घटना मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें फायरिंग के बाद तीन युवक मौके से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार भटगांव निवासी देवेंद्र को देर रात घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आया, तो गली में दो-तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पूछने पर युवकों ने बात को टालने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलाने वाले युवक उसी मकान के अंदर घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखने लग गए। जब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जो गांव के ही रहने वाले रवींद्र उर्फ भोलू और सुनील है। पुलिस ने इनसे अवैध हथियार भी बरामद किया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)