परिवहन मंत्री का बयान- किराया बढ़ने से लोगों को कोई दिक्कत नहीं है जबकि विपक्ष शोर मचा रहा है

Edited By Isha, Updated: 01 Jul, 2020 01:21 PM

transport minister s statement people have no problem with the increase in fare

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज बसों का पर का किराया बढ़ाने पर विपक्ष के सवालों को गैरवाजिब बताया है। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ने से लोगों को कोई दिक्कत नहीं है जबकि विपक्ष

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज बसों का पर का किराया बढ़ाने पर विपक्ष के सवालों को गैरवाजिब बताया है। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ने से लोगों को कोई दिक्कत नहीं है जबकि विपक्ष इसके ऊपर बेवजह शोर मचा रहा है। क्योंकि उनके पास काम करने के लिए कुछ भी नहीं है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि लोक डाउन के चलते बसें में क्षमता से आधी सवारिया ही सफर कर रही है। इसलिए सरकार ने टोल टैक्स को समायोजित करने के लिए रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया है।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपए के इजाफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बर्फ के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। आज देश में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही देश में पेट्रोल और डीजल के रेट से  तय होते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों पर विपक्ष के सवालों पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस को लोगों की भलाई का इतना ही ख्याल है तो उसे पहले अपने शासित राज्यों में दाम कम करवाने चाहिए। इसके बाद सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक हक बनता है।

हरियाणा में चलाई जा रही 425 किलोमीटर आधारित सकीम की बसों का रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने विरोध किया है। इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह बसें 2016 -17 की पॉलिसी के अनुसार चलाई जा रही हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद यह बसें चलाई जा रही हैं। सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है। रोडवेज का बेड़ा बढ़ाने के लिए जल्द ही 867 नई बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा सरकार ने हाल ही में 20 नई मर्सिडी बसें भी खरीदी है। करीबन 5000 नई भर्तियां भी हुई।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!