रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज, बोले- ‘‘चिट्ठी भी भेज देते, तब भी करता कार्रवाई’’

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2026 08:10 PM

transport minister anil vij reaches out to roadways employees

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज सदैव जनता को समर्पित रहते हैं और इसी का उदाहरण आज तब देखने को मिला जब हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों सदस्य अम्बाला छावनी में उनकी कालोनी

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज सदैव जनता को समर्पित रहते हैं और इसी का उदाहरण आज तब देखने को मिला जब हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों सदस्य अम्बाला छावनी में उनकी कालोनी के बाहर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे तो मंत्री अनिल विज स्वयं उनके बीच पहुंच गए और यूनियन सदस्यों को संबोधित किया।  

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि कर्मचारी यदि उन्हें चिट्ठी भी भेज देते तो भी वह उस पर कार्रवाई करते।

परिवहन मंत्री अनिल विज राज्यभर से आए रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों की बात सुनी है और ज्ञापन ले लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि आगामी नौ जून को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा एक-एक बिंदु पर विचार करेंगे। इससे पहले, परिवहन मंत्री अनिल विज ने यूनियन के पदाधिकारियों से ज्ञापन भी लिया। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्य मांगों को लेकर अम्बाला छावनी में पहुंचे थे जहां मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए थे।     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!