पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको चालक की टक्कर से SPO की मौत(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 31 Jan, 2020 05:05 PM

जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. पानीपत के गोहाना रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे ईको चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एसपीओ की मौत हो गई,

 

पानीपत(सचिन नारा)- जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. पानीपत के गोहाना रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे ईको चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एसपीओ की मौत हो गई, वहीं हादसे के बाद ईको चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने बताया की पानीपत के थाना शहर में रामनिवास एसपीओ के पद पर तैनात था. रामनिवास अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर आजादनगर जा रहा था। गोहाना रोड पर सामने से तेज गति से आ रही इको गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एसपीओ रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनिवार को को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं ईको लक हादसे के बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।  पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ईको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!