पानीपत में दर्दनाक हादसा...बहन की अंतिम क्रिया के बाद भाई को भी मिनटों में यूं खींच ले गई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 03:38 PM

tragic accident in panipat  brother dies after sister s last rites

पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बहन की मौत पर आये भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बहन की मौत पर आये भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोपीराम शर्मा के रुप में हुई है। गोपीराम शर्मा गाजियाबाद से बहन के पास शास्त्री कॉलोनी आये थे। बताया जा रहा है कि  परिवार बहन की अस्थियों को विसर्जित करने गया था। मृतक गोपीराम शर्मा सैर के लिए निकले थे। इस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। 

पुलिस को  7 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब मे मिली डायरी से मृतक की पहचान हुई।रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!