Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Mar, 2026 07:05 PM

यातायात नियमों को लेकर गुड़गांव पुलिस अब सख्ती करती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। यही कारण है कि एक सप्ताह में पुलिस ने 14 हजार से भी अधिक चालान कर 1.69 करोड़ रुपए से भी अधिक का जुर्माना...
गुड़गांव, (ब्यूरो): यातायात नियमों को लेकर गुड़गांव पुलिस अब सख्ती करती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। यही कारण है कि एक सप्ताह में पुलिस ने 14 हजार से भी अधिक चालान कर 1.69 करोड़ रुपए से भी अधिक का जुर्माना वसूला है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने बताया कि 23 फरवरी से 1 मार्च तक ट्रैफिक पुलिस ने 14,674 चालान किए गए। इनमें मैदानी स्तर पर किए गए 13,198 चालान शामिल है जिनमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग 1712, रोड मार्किंग 471, पिलियन राइडर बिना हेलमेट 1024, बिना सीट बेल्ट 965, ड्राइवर बिना हेल्मेट 945, ड्रंकन ड्राइविंग 453, रॉन्ग पार्किंग 1472, डेंजरस यू-टर्न 320, ट्रिपल राइडिंग 173, ओवरस्पीड 13, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 70, ध्वनि प्रदूषण 41, लेन चेंज 480 तथा कैमरों के माध्यम से 1476 चालान किए गए जिनमे नो एंट्री 550, ओवरस्पीडिंग 31, पिलियन राइडर बिना हेलमेट 14, ड्राइवर बिना हेलमेट 29, ट्रिपल राइडिंग 3, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट 631, प्रदूषण 85 तथा फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 133 चालान शामिल है। इस अवधि के दौरान मैदानी स्तर पर किए चालान से कुल 1 करोड़ 69 लाख 49 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सड़क अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे तथा मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान NHAI कैमरों और ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर चालान की कार्रवाई की गई।