भोंडसी जेल में कैदी से मिला नशीला पदार्थ

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Oct, 2025 11:20 PM

toxin found from prisoner during checking

भोंडसी जिला जेल में एक बार फिर कैदी से नशीले पदार्थ की बरामदगी का मामला सामने आया है। जेल अधिकारियों ने तलाशी के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से 5.6 ग्राम सुल्फा नुमा नशीला पदार्थ बरामद किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  भोंडसी जिला जेल में एक बार फिर कैदी से नशीले पदार्थ की बरामदगी का मामला सामने आया है। जेल अधिकारियों ने तलाशी के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से 5.6 ग्राम सुल्फा नुमा नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसकी शिकायत भोंडसी थाना पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विचाराधीन कैदी सुमित के पास से तलाशी के दौरान यह नशीला पदार्थ मिला। इस घटना के बाद थाना भोंडसी में आरोपी सुमित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। जेल प्रशासन इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए अपनी निगरानी और बढ़ा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!