Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Sep, 2025 01:13 PM

टोहाना के बलियाला हेड पर भाखड़ा नहर के किनारे मिट्टी में दरार देख एक ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया, जिससे क्षेत्र को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना के बलियाला हेड पर भाखड़ा नहर के किनारे मिट्टी में दरार देख एक ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया, जिससे क्षेत्र को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना शाम के समय की है, जब बलराज नामक व्यक्ति टहलने के दौरान नहर के पास पहुंचे। उन्होंने मिट्टी में दरार देखी और इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों को सूचित किया। उनका मानना था कि बारिश होने पर यह दरार बढ़ सकती है और नहर टूटने का खतरा हो सकता है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर विभाग को सूचित किया। विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा के निर्देशन में एसडीओ महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने लगे। सैकड़ों ग्रामीणों ने भी इस काम में सहायता की।
टोहाना और आसपास के कई गांवों में होता भारी नुकसानः स्थानीय निवासी
स्थानीय निवासी सोनू सैनी के अनुसार, इस हेड से 7 नहरें निकलती हैं। अगर समय रहते दरार का पता नहीं चलता तो टोहाना शहर और आसपास के कई गांवों में भारी नुकसान हो सकता था।
स्थिति अब नियंत्रण में हैः एसडीओ
एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि नहर के किनारे मिट्टी के ऊपरी हिस्से में दरार थी। जेई, बेलदार और अन्य कर्मचारी मशीनों की मदद से मरम्मत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)