छात्रा को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Edited By Manisha rana, Updated: 14 May, 2022 10:17 AM

three youths did crime after kidnapping the girl

घर से स्कूल जा रही बारहवीं कक्षा की छात्रा का बाइक सवार तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट...

पलवल (ब्यूरो) : घर से स्कूल जा रही बारहवीं कक्षा की छात्रा का बाइक सवार तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी अनीता के अनुसार उन्नीस वर्षीय लडक़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता प्रतिदिन की तरह सुबह घर से स्कूल जा रही थी तो रास्ते में बाइक पर सवार होकर दूधौला गांव निवासी अजय, मनीष व एक अन्य युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर खेतों में सुनसान जगह ले गए। जहां पर तीनों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव में श्मशान घाट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!