हरियाणा का बढ़ेगा मान, ब्रिक्स खेलों में खेलेंगी भिवानी की तीन महिला मुक्केबाज

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2024 09:11 AM

three women boxers from bhiwani will play in the brics games

19 से 23 जून तक रूस में आयोजित ब्रिक्स खेल में भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम में जिले से तीन महिला मुक्केबाजों समेत हरियाणा प्रदेश से दस महिला मुक्केबाज हिस्सा लेगीं। टीम रूस के लिए रवाना हो गई है।

भिवानी: 19 से 23 जून तक रूस में आयोजित ब्रिक्स खेल में भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम में जिले से तीन महिला मुक्केबाजों समेत हरियाणा प्रदेश से दस महिला मुक्केबाज हिस्सा लेगीं। टीम रूस के लिए रवाना हो गई है।ब्रिक्स खेल 2024 में भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम में भिवानी की मुक्केबाज नुपूर श्योराण, पूजा बोहरा, साक्षी चौधरी शामिल है। मुक्केबाज पूजा बोहरा ओलिंपियन हैं।

 पूजा वर्ष 2019 व 2021 की एशियन चैंपियनशिप की चैंपियन रह चुकी हैं। अब पूजा ब्रिक्स खेलों में मुक्के का दम दिखाएगी। वहीं, महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक का कोटा प्राप्त कर चुकी है। वर्ष 2018 में हंगरी में हुए चैंपियनशिप मुकाबलों में भी साक्षी चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा 2017 में विश्व युवा चैंपियनशिप में चैंपियन व 2017 में ही 11वीं जूनियर महिला हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। रूस के लिए भारतीय महिला मुक्केबाजों की टीम रवाना हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!