चुनावी माहौल के बीच मिली अंबाला कैंट स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 01 Apr, 2019 09:05 PM

आज एक अप्रैल को मूर्ख दिवस पर किसी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर फोन करके रेलवे पुलिस को खूब छकाया और उनका जमकर अप्रैल फूल...

अंबाला (अमन कपूर): आज एक अप्रैल को मूर्ख दिवस पर किसी ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर फोन करके रेलवे पुलिस को खूब छकाया और उनका जमकर अप्रैल फूल बनाया।

दरअसल, आज दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर रेलवे की हेल्पलाईन 182 पर कॉल आया कि रेलवे स्टेशन पर ट्राली के अंदर 2 बम लगाये गये हैं, फिर 2 बजकर 14 मिनट पर दोबारा कॉल आया जिसमे अंबाला कैंट, पंजाब के जालन्धर व अमृतसर रेलवे स्टेशन और पटना व दरभंगा रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई।

इसके बाद रेलवे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आरपीएफ कमान्डेंट व एसपी जीआरपी भारी दस्ते के साथ स्टेशन पहुंचे। जहां डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे रेलवे स्टेशन को खंगाला गया। पुलिस को चेकिंग के दौरान मिला तो कुछ नहीं, लेकिन मामला दर्ज कर फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!