करनाल की इस महिला को मिलेगा सुषमा स्वराज अवॉर्ड, इतने लाख की मिलेगी पुरस्कार राशि

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Mar, 2025 07:40 PM

this woman from karnal will get sushma swaraj award

प्रदेश स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल पंचकूला के रेड बिशप होटल में मनाया जाएगा जहां विभिन्न श्रेणियों में महिला शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी उपस्थित रहेंगे।

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी) : प्रदेश स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल पंचकूला के रेड बिशप होटल में मनाया जाएगा जहां विभिन्न श्रेणियों में महिला शक्ति को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी उपस्थित रहेंगे। महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हरियाणा सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया जाएगा । इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता सुनिश्चित करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रदेश भर की महिलाएं शिरकत करेंगी।

 उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से सम्मानित होने वालों में करनाल की शांता रंगा को सुषमा स्वराज अवॉर्ड दिया जाएगा जिसमें 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड हिसार की बाला वर्मा, जींद की रेखा रानी धीमान को दिया जाएगा। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार हांसी की मीनू देवी को दिया जाएगा जबकि लाइफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड अंबाला की कमलेश अरोड़ा को दिया जाएगा।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भिवानी की सोनिका, जींद से कुसुम, झज्जर से मनु भाकर, फरीदाबाद से रिदम सांगवान, कुरुक्षेत्र से रमिता जिंदल, हिसार से अंतिम पंघाल, भिवानी से प्रीति पंवार, सिरसा से भजन कौर, चरखी दादरी से विनेश फौगाट, जींद से अंशु मलिक, रोहतक से रितिका हुड्डा, पानीपत से निशा दहिया, भिवानी से जैसमीन लंबोरिया, झज्जर से दीक्षा डागर, सोनीपत से किरण पहल, पंचकूला से रैजा ढिल्लो को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर रीता धीमान, बनारसी देवी, पूनम व डॉ. विनिता तोमर को सम्मानित किया जाएगा। महिला उद्यमी की कैटगरी में जींद की पिंकी देवी और गुरुग्राम से साक्षी को सम्मानित किया। इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स और राषट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित होने वाली बच्चियों को भी महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!