OMG! महज 8 साल का है ये सुपरकिड, बना डाले 8 World Record

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Oct, 2024 11:14 AM

this super kid is just 8 years old has made 8 world records

हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले 8 साल के मार्टिन मलिक ने विश्व स्तर पर नाम रोशन किया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मार्टिन में मलिक ने 8 विश्व रिकॉर्ड और तीन एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर सभी का दिल जीत लिया है।

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले 8 साल के मार्टिन मलिक ने विश्व स्तर पर नाम रोशन किया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मार्टिन में मलिक ने 8 विश्व रिकॉर्ड और तीन एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर सभी का दिल जीत लिया है। मार्टिन मलिक ने लॉकडाउन के दौरान ढाई साल पहले घर पर ही प्रैक्टिस शुरू की थी और अब भारत और एशिया ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ कर किक बॉक्सिंग में नया इतिहास बना दिया है। 

किक बॉक्सिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद उसे लंदन के पार्लियामेंट मार्च महीने में सम्मानित किया जाएगा। हालांकि परिजन हरियाणा सरकार से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं, ताकि वह भविष्य में बहुत अच्छा खेल कर देश प्रदेश का नाम ओलंपिक में रोशन कर सकें। 

3 मिनट में 1105 पंचिंग बैग पर मार बनाया विश्व रिकॉर्ड

दरअसल मार्टिन सोनीपत के एक छोटे से गांव बिंधल का रहने वाला है और मौजूदा समय में सेक्टर-3 में रहता है। कोरोना महामारी में जब पहला लॉकडाउन लगा तो किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। उस दौरान मार्टिन ने पिता की सहायता से किक बॉक्सिंग खेलना शुरू की। अब महज 8 साल की आयु में ही मार्टिन मलिक ने रशिया के पावेल के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं मार्टिन ने भारत के दो, एशिया के दो और इसी के साथ ही किक बॉक्सिंग में विश्व स्तर पर आठ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। किक बॉक्सिंग में अब तक पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पंच करने का विश्व रिकॉर्ड रशिया के पावेल के नाम था और पावेल की उम्र 27 साल है। महज 8 साल की आयु में मार्टिन मलिक ने 3 मिनट में 1105 पंचिंग बैग पर मार कर इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!