Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 10:14 AM

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में बिजली कनेक्शन की गलत मैपिंग या गलत जानकारी है तो लोग इसे लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जो शिकायतें होंगी उनकी पीपीपी में सुधार किया जाएगा।
डेस्क: परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में बिजली कनेक्शन की गलत मैपिंग या गलत जानकारी है तो लोग इसे लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जो शिकायतें होंगी उनकी पीपीपी में सुधार किया जाएगा। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि कई मामलों में परिवार पहचान पत्र में दर्ज बिजली कनेक्शन की जानकारी उत्तरी हरियाणा
बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) या दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचवीवीएन) के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती हैं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए यह नई सुविधा शुरू की गई है। नागरिक परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर जाकर सही बिजली कनेक्शन नंबर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।