Weather  : हरियाणा का ये जिला रहा सबसे गर्म, अभी और सताएगी गर्मी....बढ़ेगा तापमान

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2025 08:01 AM

this district of haryana was the hottest

हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी बढ़ने लग गई है। प्रदेश के दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लग गई है। गत दिवस हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी बढ़ने लग गई है। प्रदेश के दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लग गई है। गत दिवस हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं औसतन दिन का तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22-26डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अधिकतम तापमान राज्य के सामान्य औसत से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। वहीं हरियाणा में भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन चुकी हैं। अगले 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों से मानसून की वापसी पूरी होने की संभावना है।

 
आईएमडी के अनुसार हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे 1-2 डिग्री कम रहने की संभावना है।

 न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-25 किमी प्रति घंटा की गति वाली हवाएं चलेंगी, शाम को गति घटकर 15 किमी प्रति घंटा से कम हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की वापसी के कारण अब हरियाणा में आर्द्रता कम होगी और मौसम शुष्क बनेगा। किसानों के लिए यह समय खरीफ फसलों की कटाई के लिहाज से अनुकूल है।

 हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी दिन में गर्मी रहेगी मगर 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में अभी तक सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे कम बारिश सिरसा में दर्ज की गई है, यहां पर 346.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!