SIR कार्य में हरियाणा का ये जिला सबसे आगे, DC ने दी जानकारी

Edited By Harman, Updated: 07 Jul, 2026 02:03 PM

this district of haryana is at the forefront of sir related work

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का काम फतेहाबाद जिले में तेजी से चल रहा है। जिला हरियाणा में इस काम में टॉप पर है। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने दी।

फतेहाबाद (सुशील सिंघला) : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का काम फतेहाबाद जिले में तेजी से चल रहा है। जिला हरियाणा में इस काम में टॉप पर है। यह जानकारी जिला उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने दी। वे टोहाना में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अब तक लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बचे हुए 20 फीसदी को भी समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सुपरवाइजर, ERO और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें चर्चा हुई कि SIR के काम को बेहतर तरीके से कैसे पूरा किया जाए।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक में अधिकारियों को कहा गया कि शेष काम को निर्धारित समय में निपटाया जाए। इसके लिए BLO और BLA की बैठक भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है और काम पूरी तरह नियंत्रण में है। पोर्टल पर डेटा अपलोड करने में कभी-कभी दिक्कत आती है, जिसे तुरंत हेड ऑफिस और CEO ऑफिस को सूचित कर ठीक कराया जा रहा है।

जनता से अपील

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जो भी फॉर्म दिए गए हैं उन्हें सही तरीके से भरकर वापस जमा कराएं। अगर किसी को फॉर्म नहीं मिला है तो वह तुरंत अपने BLO से संपर्क कर ले। उन्होंने बताया कि फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 14 तारीख है। इसके बाद क्लेम और ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी जो सितंबर तक चलेगी। मतदाता सूची में किसी का नाम छूटा हो या गलत जानकारी हो तो उस पर ऑब्जेक्शन दिया जा सकता है। कुल मिलाकर प्रशासन का लक्ष्य है कि SIR का काम समय पर और बिना किसी गड़बड़ी के पूरा हो जाए ताकि नई मतदाता सूची सही और पारदर्शी तरीके से तैयार हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!