Coldest Night:  हरियाणा के इस जिले की रात सबसे ठंडी, 9.2 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2025 10:48 AM

this district of haryana experienced the coldest night

: हरियाणा में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। हिसार की रात प्रदेश में सबसे अधिक ठंडी रही। यहां पर रात का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान

डेस्क: हरियाणा में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। हिसार की रात प्रदेश में सबसे अधिक ठंडी रही। यहां पर रात का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावां दिन के तापमान में दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं और तेज गति से चलेगी जिससे रात का तापमान तो गिरेगा मगर दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रात का पारा इस दौरान 1 से 2 डिग्री और गिर सकता है। वहीं हरियाणा के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम बना हुआ है।

 
वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। हरियाणा में रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

बदलते इस मौसम में किसान जल्दी से जल्दी गेहूं की बिजाई पूरी कर लें और अगर सरसों की फसल में कोई बीमारी दिख रही है तो नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों पर जाकर संपर्क कर संबंधित बीमारी का उपचार जान सकते हैं। खीचड़ ने बताया कि अभी रात का तापमान और गिर सकता है और 12 नवंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!