Haryana Election में ब्राजील की इस मॉडल ने डाले 22 बार वोट? राहुल गांधी ने किया बड़ा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2025 03:21 PM

this brazilian voted 22 times in the haryana elections

वोट चोरी के मुद्दे पर आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फेंस की। राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है।

हरियाणा डेस्क : वोट चोरी के मुद्दे पर आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फेंस की। राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोप लगाए तथा उन्होंने अपने पास मौजूद कथित ‘H फाइल्स’ का हवाला देते हुए एक मिस्ट्री गर्ल की फोटो दिखाई। उन्होंने दावा किया इस महिला ने हरियाणा प्रदेश में कई नामों से कई बूथों पर कई बार वोट डाला। इतना ही राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला है। 

PunjabKesari

राहुल गांधी ने कहा कि इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तस्वीर उन्होंने टीम को दिखाई, तो वे भी दंग रह गए। जब इस महिला का पता किया गया तो पता चला कि असल में ये ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्ज़ी आईडी बनी थी, जिसके आधार पर हरियाणा में बाइस जगह वोट दिए गए थे। कुछ बूथों पर इसी महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों पर दर्ज हैं। राहुल के मुताबिक हरियाणा में इसी तरीके से 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट दिया था।

PunjabKesari

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!