ये 3 IAS अधिकारी सुधारेंगे हरियाणा का औद्योगिक माहौल, सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Dec, 2025 05:43 PM

these 3 ias officers will improve the industrial environment of haryana

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक माहौल को सुदृढ़ बनाने के लिए उद्योग विभाग की कमान तीन अनुभवी और मूल रूप से डॉक्टर रहे IAS अधिकारियों को सौंपी है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक माहौल को सुदृढ़ बनाने के लिए उद्योग विभाग की कमान तीन अनुभवी और मूल रूप से डॉक्टर रहे IAS अधिकारियों को सौंपी है। इनमें डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. यश गर्ग और डॉ. आदित्य दहिया शामिल हैं, जिन्हें राज्य के औद्योगिक नीतिगत सुधार, निवेश बढ़ोतरी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

वर्तमान में डॉ. अमित अग्रवाल उद्योग विभाग में कमिश्नर-cum-सचिव के रूप में नियुक्त हैं। एमबीबीएस करने के बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा को अपना करियर बनाया और अब तक कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वे मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, आबकारी एवं कराधान आयुक्त, शहरी स्थानीय निकाय निदेशक तथा डीजी-आईपीआर के पद पर भी रह चुके हैं। उनकी कार्यशैली को सरकार में कुशल प्रशासन का उदाहरण माना जाता है।

वहीं डॉ. यश गर्ग उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक हैं। UPSC में ऑल इंडिया छठी रैंक प्राप्त करने वाले गर्ग पहले HSIIDC के MD रह चुके हैं। उनके पास गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी में उपायुक्त और फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त के रूप में व्यापक प्रशासनिक अनुभव है।

तीसरे अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया वर्तमान में HSIIDC के प्रबंध निदेशक हैं। AIIMS दिल्ली से MBBS तथा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स करने वाले दहिया स्वच्छ भारत मिशन में फरीदाबाद और करनाल को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भी जाने जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!