Haryana Weather: मानसून की पिछली कमी होगी पूरी, आज से 5 दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jul, 2024 10:47 AM

there is a possibility of heavy rain in haryana for 5 days from today

हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। सुबह से ही उत्तरी हरियाणा व अन्य जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। यह बारिश अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान हरियाणा के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। सुबह से ही उत्तरी हरियाणा व अन्य जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। यह बारिश अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान हरियाणा के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। 

हरियाणा में 36% कम बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (147.5 मिलीमीटर) से अब तक 36% कम हुई है। मानसून के प्रवेश 1 जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। हरियाणा में IMD ने चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकि जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है।

हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!