वाल्मीकि समाज ने एक राष्ट्र एक चुनाव का हस्ताक्षर कर किया समर्थन

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jan, 2026 04:03 PM

the valmiki community has expressed its support for  one nation one election  b

वाल्मीकि समाज ने एक राष्ट्र एक चुनाव का हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। कुरुक्षेत्र के एतिहासिक महर्षि वाल्मीकि आश्रम में प्रदेशभर से

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : वाल्मीकि समाज ने एक राष्ट्र एक चुनाव का हस्ताक्षर कर समर्थन किया है। कुरुक्षेत्र के एतिहासिक महर्षि वाल्मीकि आश्रम में प्रदेशभर से एकत्र हुए वाल्मीकि समाज के युवाओं ने स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन हस्ताक्षर अभियान के प्रदेश संयोजक कर्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम में हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया।

 इस अवसर पर बोलते हुए मुहिम के प्रदेश संयोजक कर्ण प्रताप सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में विस्तार से बताया साथ ही इससे देश को होने वाले फायदे भी गिनवाए। उन्होंने अपने संबोधन में देश में एक ही समय पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के चुनाव करवाये जाने से राष्ट्र के समय, संसाधनों के व्यय एवं सुरक्षाबलों की तैनाती जैसे अनेक फायदों पर विस्तारपूर्वक विचार रखे।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी एवं श्याम सिंह राणा ने भी अपने संबोधन में एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे गिनवाते हुए इसका समर्थन किया। उन्होंने लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन की टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित वाल्मीकि समाज के युवाओं द्वारा हाथ उठाकर एवं इस अभियान में अपने हस्ताक्षर देकर एक देश एक चुनाव का समर्थन किया। आज के इस कार्यक्रम में स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलैक्शन के प्रदेश संयोजक कर्ण प्रताप सिंह के अलावा कुरुक्षेत्र लोकसभा के संयोजक रविन्द्र कालवन और जिला संयोजक राहुल गुलिया भी उपस्थित रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!