भारतीय सेना के ट्रक को ट्राले ने मारी टक्कर, 5 जवानों को आई चोटें

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Jul, 2021 06:12 PM

the trala hit the army truck going towards delhi

अंबाला से दिल्ली की ओर आ रहे भारतीय सेना के ट्रक को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे आर्मी के ट्रक में बैठे 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सैनिकों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस...

कुरुक्षेत्र (विनोद): अंबाला से दिल्ली की ओर आ रहे भारतीय सेना के ट्रक को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे आर्मी के ट्रक में बैठे 5 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सैनिकों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में एक सैनिक के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।  

PunjabKesari, haryana

इस बारे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहे आर्मी के ट्रक ट्रैफिक के कारण धीरे चल रहे थे। इस बीच पीछे से एक ट्राले ने ट्रक को टक्कर मारी दी। जिसमें 4 से 6 सैनिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!