विस अध्यक्ष अध्यक्ष ने विधियिका को सशक्त बनाने बारे गतिविधियों की जानकारी सदन में रखी

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Feb, 2026 07:45 PM

the speaker of the legislative assembly informed the house about the activities

रियाणा विधा सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गत महीनों में उनके द्वारा विधियिका को सशक्त करने, जनता में संविधान के मूल्यों को

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा विधा सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गत महीनों में उनके द्वारा विधियिका को सशक्त करने, जनता में संविधान के मूल्यों को स्थापित करने और हरियाणा विधान सभा की प्रणाली को पहुंचाने के लिए की गई गतिविधियों की जानकारी सोमवार को सदन में रखी। 

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में गत 5 जनवरी को उन्होंने केरल विधान सभा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केरल विधान सभा अध्यक्ष के साथ भेंट कर विधायी कार्यप्रणाली एवं उत्तम संसदीय प्रक्रियाओं को समझा।  
14 से 16 जनवरी तक नई दिल्ली पहुंच संसद भवन में आयोजित 28वें राष्ट्रमंडल स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। इस सम्मेलन में संसदीय परंपराओं एवं वैश्विक अनुभवों पर विचार-विमर्श किया गया। यह सम्मलेन लोक सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

16 एवं 17 जनवरी को हरियाणा विधान सभा में युवा संसद - 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
19 से 21 जनवरी के दौरान लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधान सभा में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया। इस यात्रा में विधान सभा अध्यक्ष के साथ विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा भी साथ रहे। इस सम्मलेन की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की तथा राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्तिथि रही।

22 जनवरी को हरियाणा विधान सभा एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा “सूर्यनमस्कार अभियान – 2026" के अंतर्गत विधान सभा कर्मचारियों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के पोस्ट कॉन्फ्रेंस टूर के अंतर्गत आस्ट्रेलिया का दौरा किया गया। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संसदीय अनुभवों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। हरियाणा प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा एवं विधायक योगेंद्र राणा भी शामिल रहे। इस दौरान सिडनी पार्लियामेंट व मेलबर्न पार्लियामेंट का भी अवलोकन किया गया।  सिडनी पार्लियामेंट में माननीय स्पीकर तथा मेलबर्न पार्लियामेंट में मा. प्रीमियर, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के साथ भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न विधायी व अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही पर्थ स्थित मुर्डक कृषि विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया गया।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि 11 एवं 12 फरवरी को गुजरात राज्य का भ्रमण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं फलदायी रहा। इस दौरान राज्य की विभिन्न विकासात्मक एवं सहकारिता संबंधी पहलों को निकट से देखने का अवसर मिला। इस दौरान गुजरात विधान सभा के माननीय अध्यक्ष के साथ बनास सहकारी डेयरी का विस्तृत अवलोकन किया। दौरे के दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक खेती पर सार्थक चर्चा हुई। 
19 फरवरी को हरियाणा विधान सभा सचिवालय में सभी समिति सभापतियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समितियों के प्रभावी संचालन एवं कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।  विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सभी इन गतिविधियों का उद्देश्य हरियाणा विधान सभा की कार्यप्रणाली को आधुनिक व अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि हम सभी मिलकर इस लोकतांत्रिक संस्था को और अधिक सशक्त बना सकें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!