हरियाणा के इस जिले में  डाॅक्टरों की कमी होगी दूर, आमजन को मिलेगी डेंटल एक्स-रे सुविधा

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2025 05:28 PM

the shortage of doctors will be overcome in this district of haryana

चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। हालांकि दादरी सिविल अस्पताल के लिए विशेषज्ञ का कोई पद निर्धारित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विशेषज्ञों की नियुक्ति उपलब्धता के

चंडीगढ़:चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। हालांकि दादरी सिविल अस्पताल के लिए विशेषज्ञ का कोई पद निर्धारित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विशेषज्ञों की नियुक्ति उपलब्धता के आधार पर होती है। पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ने 551 डॉक्टरों को नियुक्ति-पत्र दिए हैं। उनकी ज्वाइनिंग के बाद सरकार डॉक्टरों की पोस्टिंग करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सबसे पहले सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सतपाल सांगवान की मांग पर उन्होंने यह जवाब दिया। वहीं बाढ़डा विधायक उमेद पातूवास की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरोदी और संतोखपुरा पीएचपी में जल्द ही डेंटल एक्स-रे सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके बाद बाढ़डा में भी यह सुविधा होगी।

बाढ़डा में अस्पताल बनाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोपी और झोझू कलां में हपले से ही दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। हलके में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। उन्होंने कहा कि हलके में फार्मासिस्ट की कमी को दूर करने में अभी थोड़ा समय लगेगा। विभाग द्वारा सेवा नियमों में बदलाव किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। इसके बाद सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।


 
 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!